Monday, August 17, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन का अपने कर्मचारियों के प्रति जागा प्रेम / एम्प्लाइज के इमरजेंसी इलाज के लिए / 12 बेड किए आरक्षित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन का अपने कर्मचारियों के प्रति जागा प्रेम / एम्प्लाइज के इमरजेंसी इलाज के लिए / 12 बेड किए आरक्षित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीजीआई ने संस्थान के मरीजों और कर्मचारियों के लिए कई अहम सुविधाओं की घोषणा की। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीजीआई कर्मचारियों और उनके निकट संबंधियों के लिए इमरजेंसी में 12 बेड आरक्षित किए जाने की घोषणा की गई। पीजीआई प्रशासन इस सुविधा को आगे कार्डियक सेंटर में भी मजबूत किया जाएगा। निदेशक प्रो. लाल ने बताया कि उम्मीद है प्रधानमंत्री दोबारा पीजीआई आएंगे और मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। लक्ष्य अगले वर्ष तक एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने का है। निदेशक ने 1992 से लंबित करीब 1200 पदोन्नतियों के समाधान को कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं, लॉन्ड्री कर्मचारियों के काम को आसान बनाने के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराने और मानसून में 300 पौधे लगाने की पहल की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!