चंडीगढ़ डीपीआर तिवारी की सक्रियता से प्रशासन की योजनाओं और उपलब्धियों को मिल रही नई पहचान*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ डीपीआर तिवारी की सक्रियता से प्रशासन की योजनाओं और उपलब्धियों को मिल रही नई पहचान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कहावत है सूचना एव जनसम्पर्क विभाग सरकार औऱ प्रशासन की आंख होता है। इसी विभाग के कारण सरकार औऱ प्रशासन की साख बनती है।यदि बात सूचना एव जनसम्पर्क विभाग चंडीगढ़ की करें तो डीपीआर राजीव तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में यह विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की योजनाओं, जनहितकारी फैसलों और विभिन्न विभागों की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने में डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक रिलेशंस की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। हाल के दिनों में डीपीआर के माध्यम से प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता से जनता के सामने लाया गया है। डीपीआर की ओर से जारी सूचनाओं में प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्रमों के साथ-साथ नागरिकों की भागीदारी वाली गतिविधियों को भी स्थान दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया गया, वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी सार्वजनिक की गई।
*जनसुनवाई और नागरिक सरोकारों पर भी फोकस*
चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव द्वारा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नियमित जनसुनवाई किए जाने की जानकारी भी डीपीआर के माध्यम से सामने आई है। इन जनसुनवाइयों में नागरिक सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी प्रशासन की गतिविधियों को डीपीआर ने प्रमुखता दी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रमों के जरिए हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
*सूचना और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी*
डीपीआर राजीव तिवारी की सक्रियता से प्रशासन के फैसलों और योजनाओं की जानकारी मीडिया तथा आम जनता तक तेजी से पहुंच रही है। आने वाले समय में नागरिक-केंद्रित योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और शहर के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना डीपीआर के लिए अहम भूमिका रहेगी।

