Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापलवलसिरसाहरियाणाहिसार

अनिल विज मानसिक रूप से अस्वस्थ,भाजपा सरकार ने हरियाणा को चार-चार बार जलाया, प्रदेश में नही हुआ विकास;- अशोक तंवर

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अनिल विज मानसिक रूप से अस्वस्थ,भाजपा सरकार ने हरियाणा को चार-चार बार जलाया, प्रदेश में नही हुआ विकास;- अशोक तंवर
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे हैं और शायद इसीलिए अखबारों में सुर्खियां बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। डॉ. अशोक तंवर ने विज के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें विज ने श्री राहुल गांधी के वायनाड सीट से नामांकन पत्र भरने के दौरान कहा था कि राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग के डर से वहां जनेऊ उतार दिया था। उन्होंने कहा कि न केवल बेचारे विज को बल्कि पूरी भाजपा को सपने में भी राहुल गांधी का डर सता रहा है और इसीलिए भाजपा के नेता उल-जुलुल बयानबाजी कर रहे हैं। डॉ. अशोक तंवर ने विज के उस बयान पर कि ‘कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कश्मीर को भारत से अलग करने की योजना बनाई है’ पर पलटवार करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश को जोडऩे का काम किया है, जबकि भाजपा ने हमेशा विघटनकारी ताकतों को बल देने का काम किया है।यहां जारी एक प्रैस वक्तव्य में डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग और समुदाये को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि वहीं भाजपा देश की जनता में जात-पात के नाम पर डर का माहौल पैदा करके सत्ता हथियाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को चार-चार बार जलाने का काम किया है और प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ कर प्रदेश का माहौल खराब किया है। भाजपा ने देश के लोगों से झूठे वायदे करके 2014 में सत्ता हथियाने का काम किया था और अब जब दोबारा जनता के बीच जाने का समय आया है तो भाजपा के नेता जनता के बीच मुद्दों की बात करने की बजाए इधर-उधर की बात करके लोगों को पुन: गुमराह करने में जुटे हुए हैं, परंतु भाजपा को पता होना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीें चढ़ती। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान घोषणायें तो बहुत की हैं परंतु विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि आज जब हरियाणा के लोग भाजपा से उसके पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं तो बौखलाहट में भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने हरियाणा की खट्टर सरकार को खटारा सरकार बताते हुए कहा कि लोगों की आंखों में धूल झोंकने के साथ-साथ भाजपा की सरकार ने उनकी आंखे भी फोडऩे का काम किया है । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे फर्जी राष्ट्रवाद की बातें न करके जनता के बीच असल मुद्दों पर बात करें और ये बतायें कि अब तक भाजपा ने कितने लोगों के अकाउंट में 15 लाख रूपए डाले, कितना कालाधन वापस लाये और कितने युवाओं को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले लोक सभा चुनावों में भाजपा ने किसान, गरीब, मजदूर और आम नागरिक के साथ झूठ बोल कर धोखा देने का काम किया था, परंतु अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह से पहचान चुकी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता अब चाहे कितना भी दुष्प्रचार कर लें लेकिन देश और प्रदेश की जनता आगामी लोक सभा चुनावों में भाजपा को जड़ से उखाड़ फैकनें का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!