Saturday, July 11, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ में चलती इलेक्ट्रिक बस के पहिया निकलने से मची अफरा-तफरी / सभी यात्री सुरक्षित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में चलती इलेक्ट्रिक बस के पहिया निकलने से मची अफरा-तफरी / सभी यात्री सुरक्षित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- शनिवार सुबह सेक्टर-46 और 47 के बीच एक इलेक्ट्रिक बस का चलते समय पहिया निकल जाने से अफरा-तफरी मच गई।बस में उस समय करीब 15 यात्री सवार थे, जो रामदरबार से मलोया की ओर जा रहे थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस सामान्य रफ्तार से चल रही थी कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और बस का पहिया अलग हो गया। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया। यदि बस तेज गति में होती या समय रहते नियंत्रण नहीं हो पाता तो दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। सड़क पर अन्य वाहन भी उस समय गुजर रहे थे, शहर में इससे पहले भी इलेक्ट्रिक बसों से जुड़े तकनीकी खराबी और दुर्घटना के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से यात्रियों के मन में बसों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। जब इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से बात की तो लोगो ने कहा जब से नए CTU निदेशक बदले हैं तब से अधिकारियों की ड्राइवर और कंडक्टर पर पकड़ कमजोर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!