हरियाणा में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल/ 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के हुए तबादले*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल/ 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के हुए तबादले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद प्रदेश सरकार ने जेल
महानिदेशक की जिम्मेदारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक तथा 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अरशिंदर सिंह चावला को सौंपी है।1993 बैच की कला रामचंद्रन को मधुबन फारेसिंक लैब के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। वह पहले की तरह मधुबन कांप्लेक्स के पुलिस महानिदेशक और प्रशिक्षण तथा हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक का काम देखती रहेंगी। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। इनमें से चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए आलोक मित्तल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट (बीपीआरएंडी) के महानिदेशक पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में कम्युनिटिंग पुलिसिंग एंड आउटरीच के विशेष अधिकारी, आइजी सुरक्षा सीआईडी मुख्यालय तथा आइजी अंबाला रेंज पंकज नैन को पंचकूला के पुलिस आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता को यहां से बदल कर पंचकूला पुलिस मुख्यालय में एआइजी (वेलफेयर) लगाया है।
साथ ही वे हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एसपी भी रहेंगी। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की एसपी अदिति सिंह को यहां से बदल कर पंचकूला की डीसीपी लगाया है।
*DSP स्तर के अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण*
अक्षय कुमार -डीएसपी हांसी
श्रद्धा सिंह -डीएसपी रोहतक
हितेश कुमार -एसीपी झज्जर
साहिल ढिल्लों -डीएसपी चरखी दादरी
अरविंद दहिया -डीएसपी दुर्गा एचएपी प्रथम बटालियन सुनारिया, रोहतक
इंद्रजीत सिंह -एसीपी गुरुग्राम
प्रवीण मलिक -एसीपी गुरुग्राम
आत्मा राम -डीएसपी, हरियाणा राज्य प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय
गरिमा देवी -डीएसपी, प्रथम आईआरबी भोंडसी
वीरेंद्र शर्मा -डीएसपी रोहतक
कंवलजीत सिंह -डीएसपी हांसी
गुरविंदर सिंह -डीएसपी कुरुक्षेत्र
पृथ्वी सिंह -डीएसपी चतुर्थ आइआरबी, मानेसर

