हिमाचल सरकार ने IAS तथा HAS अधिकारीयों के किए तबादले/ शिल्पी बेक्टा से सचिव निर्वाचन आयोग का पद लिया वापिस/ ओशिन SDM शिमला पद से हटाईं*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल सरकार ने IAS तथा HAS अधिकारीयों के किए तबादले/ शिल्पी बेक्टा से सचिव निर्वाचन आयोग का पद लिया वापिस/ ओशिन SDM शिमला पद से हटाईं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आइएएस अधिकारी व निदेशक एवं वार्डन मत्स्य विवेक चंदेल को आयुक्त नगर निगम बद्दी लगाया गया है। वह सोनाक्षी सिंह तोमर को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। *सरकार द्वारा बदले 22 एचएएस* अधिकारियों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को नगर निगम शिमला का आयुक्त बनाया गया है, जबकि नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र कुमार को सामान्य औद्योगिक निगम के प्रबंध निदेशक होंगे। अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग शिल्पी बेक्टा से राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया है।ज्योति राणा एचपीयू की रजिस्ट्रार
रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ज्ञान सागर नेगी को एडीएम प्रोटोकाल शिमला, जबकि एडीएम प्रोटोकाल शिमला ज्योति राणा को रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला लगाया गया है।
*एकता काप्टा एडीएम सिरमौर*
एकता काप्टा को एडीएम एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए सिरमौर, एडीएम एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए सिरमौर डा. लायक राम वर्मा को प्रबंध निदेशक हिमफेड लगाया है। सचिव राज्य खाद्य आयोग योगेश चौहान को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध शिमला लगाया है। वह सचिव राज्य खाद्य आयोग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
*मोहन लाल होंगे आरटीओ शिमला*
पदभार का इंतजार कर रहे संजय कुमार को महाप्रबंधक चिकित्सा सेवा निगम लगाया है वह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार को भारमुक्त करेंगे। मुनीश कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध शिमला व मोहन लाल को आरटीओ शिमला, संयुक्त निदेशक मेडिकल कालेज नाहन नियुक्त किया है। कपिल तोमर संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग होंगे।
*ओशिन शर्मा भी बदली / सन्नी होंगे एसडीएम शिमला*
*सोलन की एसडीएम डा. पूनम अब मेडिकल कालेज नाहन में अतिरिक्त निदेशक *
*राज कुमार बिलासपुर, पदमा उदयपुर, नीरजा सोलन व अलीशा करसोग की एसडीएम*
एसडीएम शिमला शहरी के पद से ओशिन शर्मा को हटाकर संयुक्त निदेशक आयुष लगाया है। इस पद पर तैनात डा. अमित गुलेरिया को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर लगाया है जबकि राम प्रसाद को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है।
*राज कुमार एसडीएम बिलासपुर*
एसडीएम कफोटा के लिए तबदील की गई विश्रुत भारती को सदस्य सचिव अनुसूचित जाति आयोग ऊना, एसडीएम सोलन डा. पूनम को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कालेज नाहन, आरटीओ शिमला विश्वमोहन देव चौहान को एसडीएम कुपवी, एसी टू डीसी बिलासपुर राज कुमार को एसडीएम बिलासपुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन पदमा को एसडीएम उदयपुर, एसी टू डीसी सोलन नीरजा शर्मा को एसडीएम सोलन, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान को एसडीएम करसोग लगाया है जबकि गौरव महाजन को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है।

