करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

संगठन औऱ मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चाऐ तेज / नए चेहरे को सरकार और संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
संगठन औऱ मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चाऐ तेज / नए चेहरे को सरकार और संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी में बड़े संगठनात्मक और राजनीतिक बदलावों की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार में भी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल देखने को मिल सकता है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा अब आगामी चुनावी चुनौतियों और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नई रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी नेतृत्व का फोकस ऐसे चेहरों को आगे लाने पर है जो राज्यों में मजबूत पकड़ रखते हों और युवाओं के बीच प्रभाव रखते हों।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से अब तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई बड़ा विस्तार या फेरबदल नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार कई नए चेहरे सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
21 मई को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। हालांकि सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस तरह की बैठकें नियमित रूप से होती रहती हैं और इसे सीधे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। फिर भी भाजपा के अंदर चल रही हलचल ने संभावित बदलावों के संकेत जरूर दे दिए हैं।
पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि कुछ नए और युवा चेहरों को केंद्र सरकार में मौका मिल सकता है। भाजपा आगामी वर्षों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों को बेहद अहम मान रही है।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा अब अकेले चुनावी मैदान में अपनी ताकत बढ़ाने की रणनीति बना रही है। वहीं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में संगठन को और मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं के साथ युवा नेतृत्व को भी आगे लाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं, युवा नेताओं और प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले चेहरों को भी जगह मिल सकती है। पार्टी अगले दशक की राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेतृत्व को तैयार करना चाहती है जो लंबे समय तक संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभा सके।
इसी साल भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 45 वर्षीय नितिन नवीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की मानी जा रही है। पार्टी के भीतर यह भी माना जा रहा है कि जिन नेताओं का संसदीय कार्यकाल खत्म होने वाला है या जो सक्रिय प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हट सकते हैं, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। हालांकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व के स्तर पर ही लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!