करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*ममेरी बहन से शादी की जिद पर / नूंह के तिगरा में 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक / 5 घंटे बाद उतारा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*ममेरी बहन से शादी की जिद पर / नूंह के तिगरा में 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक / 5 घंटे बाद उतारा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नूंह ;- फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी की जिद पर अड़ा एक युवक सोमवार सुबह करीब 8 बजे 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव तिगरा का है। युवक करीब 5 घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिसके कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव तिगरा निवासी अब्दुल करीम का बेटा कैफ अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था। कैफ की मां इस रिश्ते के लिए तैयार है, लेकिन लड़की के पिता इसके खिलाफ हैं। इसी बात को लेकर कैफ ने अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण भी लगातार उससे नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक है और अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। नाबालिग से शादी का मामला होने के कारण पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!