हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा पायलट गाड़ी को छोड़ा / अधिकारियों को वर्चुअल बैठके करने के दिये आदेश*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा पायलट गाड़ी को छोड़ा / अधिकारियों को वर्चुअल बैठके करने के दिये आदेश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन बचत को लेकर किए गए आह्वान का हरियाणा में असर दिखा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के बाद हरियाणा के अन्य मंत्री भी इसी दिशा में बढ़े हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने भी अपने काफिले में वाहन घटाने तथा बिना पायलट के चलने का फैंसला लिया है।
मंत्री गंगवा ने शनिवार को अपने विभागों में सरकारी वाहनों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री कार्यालय की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई) में नौ तथा लोक निर्माण विभाग में कुल आठ वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश दिए गए। यह गाड़ियां विभाग के मुख्यालय तथा संबंधित विभाग में इस्तेमाल की जा रहीं थी।उन्होंने कहा कि सरकारी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यक सरकारी कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों तक ही सीमित रहना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां संभव हो, वहां वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा दिया जाए।

