*हरियाणा सिविल सचिवालय में सर्वत्र चर्चे / कुछ कैबिनेट मंत्रियों के पास जमे रिटायर्ड चाट रहे हैं खूब मिलाई?*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा सिविल सचिवालय में सर्वत्र चर्चे / कुछ कैबिनेट मंत्रियों के पास जमे रिटायर्ड चाट रहे हैं खूब मिलाई?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आम चर्चे हो रहे हैं कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सेक्रेटरी के पद पर जमे हुए रिटायर्ड लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारियों तथा जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं तथा मिलाई खाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। कुछ मंत्रियों के कार्यालयों में सिविल सचिवालय की स्थापना शाखा द्वारा किसी भी रेगुलर सचिव या निजी सचिव की नियुक्ति नही हुई है जो किसी फायदा तथा नुकसान अथवा अच्छे बुरे कार्य के प्रति सरकार को जवाबदेह हो सके या यह कह सकते है कि यह कह सकते है कि यह किसी रेगुलर सचिव के ऑर्डर नही होने देते। प्रायः चर्चा सुनने को मिलती है कि यह रिटायर्ड लोग मंत्रियों के सचिव की श्रेणी में भी नही आते। फिर भी मंत्रियों ने इनको निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने कार्यालय का सर्वेसर्वा बनाया हुआ है। चर्चे है कि इन लोगो ने मंत्रियों को पूरी तरह से मुठ्ठी में कर रखा है अथवा मंत्रियों से इनकी जबरदस्त सेटिंग हो चुकी है?। सचिवालय के गलियारों में आम चर्चा सुनने को मिल रही है की प्रशासनिक अधिकारियों के रुतबे की तरह बढ़िया ऑफिस तथा बड़ी बड़ी गाड़ियां लेकर यह रिटायर्ड लोग प्रदेश की लोकप्रिय नायब सैनी सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। यह भी चर्चे हैं कि कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सर्वासर्वे बनकर मिलाई चाटने वाले इन लोगो पर CM साहिब तुरंत कार्यवाही करें।

