देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्य

पंजाब आप पार्टी में बढ़ी हलचल / जालंधर में सभी विधायकों को पहुँचने का आदेश जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब आप पार्टी में बढ़ी हलचल / जालंधर में सभी विधायकों को पहुँचने का आदेश जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जालंधर ;- पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब पार्टी नेतृत्व संभावित टूट को रोकने में जुट गया है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों, ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम के बाद विधायकों की नब्ज टटोली जाएगी। इससे पहले जालंधर में हुई बैठक को लेकर मीडिया में यह दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ने विधायकों को छोटे स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर फटकार लगाई थी।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि पंजाब के 94 विधायकों में से 60 से अधिक उनके संपर्क में हैं। हालांकि इस पर चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इस दावे ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। आप की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भी भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उनके पास पंजाब के हर विधायक की विस्तृत जानकारी है, जिससे वे पार्टी के भीतर समीकरण प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!