डॉ. रवनीत काैर जीएमसीएच 32 की नई डायरेक्टर नियुक्त*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डॉ. रवनीत काैर जीएमसीएच 32 की नई डायरेक्टर नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- यूटी प्रशासन ने नई पहल करते हुए डॉ रवनीत काैर को जीएमसीएच 32 की नई डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
जीएमसीएच-32 में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए यूटी प्रशासन ने डायरेक्टर प्रिंसिपल की नियुक्ति पारंपरिक वरिष्ठता के बजाय मेरिट के आधार पर करने का निर्णय लिया है।
. काैर प्रो. जीपी थामी की जगह लेंगी। वरिष्ठता क्रम के अनुसार मौजूदा मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. दासरी हरिश का नाम आगे था, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनका कार्यकाल लगभग पांच माह में समाप्त होने वाला है। ऐसे में प्रशासन ने दीर्घकालिक और परिणाम आधारित नेतृत्व की जरूरत को देखते हुए डाॅ. काैर का चयन किया है। हालांकि संस्थान के कुछ फैकल्टी सदस्यों ने वरिष्ठता पर आधारित परंपरा से हटने पर आपत्ति जताई है, वहीं एक वर्ग का मानना है कि क्लिनिकल परिणाम, शोध उपलब्धियों और प्रशासनिक अनुभव को प्राथमिकता देना संस्थान की कार्यक्षमता बहाल करने के लिए जरूरी है।

