हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा/ CM सैनी ने कहा कांग्रेसियों ने मुस्लिम लीग के सामने टेके घुटने / कांग्रेस विधायकों का किया वॉकआउट*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा/ CM सैनी ने कहा कांग्रेसियों ने मुस्लिम लीग के सामने टेके घुटने / कांग्रेस विधायकों का किया वॉकआउट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- बजट सत्र में वंदे मातरम् गीत पर सीएम नायब सिंह सैनी के संबोधन के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही जारी है। लंच के बाद सदन में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुस्लिम लीग के विरोध के कारण 1937 में नेहरू ने नेताजी को पत्र लिखा कि यह मुस्लिमों की भावनाओं के खिलाफ है। कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया और इसके टुकड़े कर लिए। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए। इसके बाद सदन में कांग्रेस ने हंगामा किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विधायकों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पर नायब सैनी ने कहा कि ये सवाल करते हैं। जब इन्हें जवाब देते हैं तो ये वॉकआउट कर देते हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक सदन में वापस आ गए।

