तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम थलापति विजय को AIADMK के टूटने की मिली बड़ी खुशखबरी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम थलापति विजय को AIADMK के टूटने की मिली बड़ी खुशखबरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार अब और मजबूत हो गई है। थलापति विजय की टीवीके को एआईएडीएमके के एक गुट का साथ मिला है। जी हां, AIADMK के CV शनमुगम गुट ने TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इससे विधानसभा में टीवीके सरकार और मजबूत हो गई है।
*तमिलनाडु में नया सियासी ट्विस्ट दिखा*
एआईएडीएमके टूट गई है. इससे थलापति विजय को एक और खुशखबरी मिल गई है। सरकार बनाने से पहले एक्टर विजय बहुमत के लिए एक विधायक को लेकर तरसते रहे। अब उनके पास विधायकों का पूरा कुनबा उठकर सपोर्ट करने आ गया है। जी हां, तमिलनाडु विधानसभा में थलापति विजय की टीवीके सरकार और मजबूत हो गई है। कारण कि तमिलनाडु में एआईडीएमके में टूट हुई है. अब एआईएडीएमके दो गुटों में बंट गई है। इसका फायदा टीवीके को मिला है. जी हां, तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK के एक गुट ने थलापति विजय की TVK को समर्थन का ऐलान कर दिया है। दरअसल, एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में सीवी सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके गुट ने मंगलवार को थलापति विजय की तमिलगा वेत्त्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही एआईएडीएमके में आधिकारिक तौर पर टूट की घोषणा हो गई। इससे तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके की संख्या मजबूत हो सकती है। इस तरह से तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले थलापति विजय को बड़ी खुशखबरी मिली है। यह कदम उस समय उठाया गया है, जब चुनाव के बाद गठजोड़ को लेकर कयासबाजी तेज है और टीवीके राज्य की बिखरी हुई राजनीतिक स्थिति में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है. दरअसल, ईपीएस के पास अब 22 विधायकों का समर्थन है, जबकि सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट के पास 24 विधायकों का साथ है।
सीवी शनमुगम मंगलवार की सुबह कहा, ‘हमने थलापति विजय की टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी हुआ। हमने यह पार्टी डीएमके के खिलाफ बनाई थी। 53 साल से हमारी राजनीति डीएमके के खिलाफ रही है। इस इतिहास को देखते हुए एक प्रस्ताव आया कि डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके सरकार बनाई जाए। लेकिन हमारे अधिकांश सदस्यों ने इसे खारिज कर दिया और विरोध किया। अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते, तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही खत्म हो जाता। उन्होंने ऐसी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. हम फिलहाल किसी गठबंधन के बिना खड़े है।
*सीवी शनमुगम ने डीएमके को भी दिया झटका*
सीवी शनमुगम ने यह भी कहा कि उन्होंने डीएमके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के सुझाव को ठुकरा दिया। उनके अनुसार, ऐसा कदम पार्टी की मूल विचारधारा के साथ विश्वासघात होगा और तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता से बाहर कर देगा.’ .विधायी दल के अधिकांश सदस्यों ने एसपी वेलुमणि को एआईएडीएमके विधायी दल का फ्लोर लीडर चुना है।

