करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*पंजाबी समाज से सुभाष सुधा, नरेंद्र खट्टर, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर में से हो सकता है राज्यसभा उम्मीदवार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पंजाबी समाज से सुभाष सुधा, नरेंद्र खट्टर, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर में से हो सकता है राज्यसभा उम्मीदवार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में खाली होने वाली दो राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस और भाजपा जैसी दिग्गज पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। यदि बात भाजपा की करें तो यह दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। नम्बरो के आधार पर एक सीट पर भाजपा की जीत पहले ही तय है। यदि टूटफूट नहीं हुई तो एक सीट कांग्रेस के खाते में जानी तय है। भाजपा पार्टी से यदि उम्मीदवार की बात करें तो फिलहाल पंजाबी चेहरे में से कोई भी राज्यसभा में नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ी दावेदारी पंजाबी समुदाय की मानी जा रही है। पंजाबी समुदाय से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद संजय भाटिया और हरियाणा सरकार के पूर्व प्रथम श्रेणी अधिकारी एव भाजपा भूजल विभाग के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र खट्टर मुख्य रूप दावेदार माने जा रहे है। वरिष्ठ नेता नरेन्द्र खट्टर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के ऐसे दोस्त हैं जो एक दूसरे को भाई से भी ज्यादा चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र खट्टर सीएम नायब सैनी के भी पसंदीदा है। इसलिए राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नरेन्द्र खट्टर का नाम भी सुना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!