चंडीगढ़ मेयर बना फरिश्ता / घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ मेयर बना फरिश्ता / घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
स्ट्रॉबेरी स्कूल के पास रविवार दोपहर को एक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कैब अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी भी उसी सड़क से जा रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से कैब में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो युवतियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आईं।घायलों की हालत को देखते हुए मेयर ने दोनों युवतियों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार शुरू किया गया। मेयर ने स्वयं घायलों के परिजनों को भी फोन कर घटना की सूचना दी।

