करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

झज्जर डीसी पाटिल ने छात्रों से संवाद करने के साथ-साथ / डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत रूप से किया उद्धघाटन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झज्जर डीसी पाटिल ने छात्रों से संवाद करने के साथ-साथ / डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत रूप से किया उद्धघाटन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झज्जर ;- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को अंबेडकर चौक पर स्थित टाउन हॉल में सेल्फ स्टडी के लिए नव स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का रिबन काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
डी सी ने लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाइब्रेरी परिसर का देखरेख कर रही एनजीओ गवहांड फाउंडेशन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। यहां उपलब्ध डिजिटल संसाधनों से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ सामान्य अध्ययन और तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लाइब्रेरी में नियमित सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था और शांत वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया। डीसी ने नप अधिकारियों से कहा कि उपकरणों की समय-समय पर जांच भी करते रहें और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तुरंत समाधान किया जाए। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।
डीसी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को ई-बुक्स, सामान्य ज्ञान, समाचार पत्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध है। उन्होंने लाइब्रेरी से संबंधित सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!