करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*महापौर सौरभ जोशी के जनता दरबार में उमडी जनता / सभी फरियादियों की सुनी गई बात*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*महापौर सौरभ जोशी के जनता दरबार में उमडी जनता / सभी फरियादियों की सुनी गई बात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही के अपने संकल्प को एक बार फिर साकार करते हुए चंडीगढ़ के महापौर श्री सौरभ जोशी ने आज नगर निगम भवन, सेक्टर-17 स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 500-600 नागरिकों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं मांगें महापौर के समक्ष रखीं। भारी जनसमूह के कारण महापौर कार्यालय और आसपास का पूरा परिसर देर तक नागरिकों से खचाखच भरा रहा। जनता दरबार में संयुक्त आयुक्त-III श्री बलबीर राज सिंह सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही अनेक मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए महापौर सौरभ जोशी ने लगातार लगभग पांच घंटे तक बिना किसी लंच ब्रेक के जनता की समस्याएं सुनीं और यह सुनिश्चित किया कि अंतिम व्यक्ति की भी बात सुने बिना जनता दरबार समाप्त न हो। महापौर की इस कार्यशैली और समर्पण की उपस्थित नागरिकों ने खुले दिल से सराहना की।
जनता दरबार में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (MWA), गांवों की समितियां, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, रेहड़ी-फड़ी विक्रेता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए और उन्होंने नगर निगम से संबंधित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए। जनता द्वारा प्रमुख रूप से सेक्टर-15A वेंडर जोन के विक्रेताओं को उनके मूल सर्वेक्षित स्थानों पर पुनर्स्थापित करने, वेंडिंग जोनों के बेहतर प्रबंधन, धोबी घाट, भूमिगत तंदूर, सेक्टर-22C स्थित शास्त्री मार्केट के पुनर्विकास के दौरान अस्थायी शेड की अनुमति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मजबूत बनाने, सेक्टरों एवं गांवों में सफाई व्यवस्था, सड़कों एवं आंतरिक गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव, पार्कों एवं ग्रीन बेल्टों के विकास, पेयजल, सीवरेज, वर्षा जल निकासी, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था, बागवानी कार्यों तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। RWA प्रतिनिधियों ने बेहतर सफाई व्यवस्था, समय पर कचरा उठान, आंतरिक सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों के प्रतिस्थापन, पार्कों एवं सामुदायिक केंद्रों के रखरखाव तथा विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी। वहीं MWA प्रतिनिधियों ने बाजारों में आधारभूत सुविधाओं, पार्किंग, स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। गांवों के प्रतिनिधियों ने भी सफाई, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। महापौर श्री सौरभ जोशी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जहां संभव हुआ, वहीं तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देशों के साथ भेजा गया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा प्रत्येक मामले की प्रगति से उन्हें अवगत कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर सौरभ जोशी ने कहा कि जनता दरबार केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने नागरिकों, RWA, MWA, गांवों की समितियों एवं सामाजिक संगठनों से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण तथा स्वच्छ, सुंदर और विकसित चंडीगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। जनता दरबार में पहुंचे नागरिकों ने महापौर की कार्यशैली, धैर्य और सहज उपलब्धता की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय तक लगातार बैठकर प्रत्येक नागरिक की बात सुनना जनप्रतिनिधि के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करता है। कई लोगों ने मौके पर समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया, जबकि अन्य मामलों में नगर निगम द्वारा शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन का स्वागत किया।
महापौर सौरभ जोशी ने कहा, “मेरा कार्यालय जनता का कार्यालय है। अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समाधान पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है। जनसेवा ही मेरा संकल्प है और जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!