करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*दत्तात्रेय होसबाले ने कहा भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सके इसके लिए हमे देश को आंतरिक तौर पर करना होगा मजबूत* समाज परिर्वतन

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*दत्तात्रेय होसबाले ने कहा भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सके इसके लिए हमे देश को आंतरिक तौर पर करना होगा मजबूत*
समाज परिर्वतन के लिए सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों व समाज की सज्जन शक्ति को एकजुट होकर करने होंगे प्रयास
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सके इसके लिए देश को आंतरिक तौर पर मजबूत करना होगा, आंतरिक ताकत देनी होगी और संघ पिछले 100 वर्षों से इसके लिए ही कार्यरत है। देश को आंतरिक तौर पर मजबूत करने के लिए समाज की सज्जन शक्ति को एकजुट होकर आगे आना होगा। सदभाव के साथ सभी महापुरुषों की जयंती मिलकर मनानी होंगी तभी राष्ट्र मजबूत होगा और जात-पात की खाई को पाटा जा सकेगा। दत्तात्रेय होसबाले रविवार को रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में “सज्जन शक्ति की समाज परिवर्तन में भूमिका” विषय पर सामाजिक सदभाव विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल, क्षेत्र प्रचारक जतिन कुमार, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर, क्षेत्र कार्यवाह रोशन लाल, प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, प्रचारक डॉ सुरेंद्र पाल, कार्यवाह डॉ प्रताप सिंह, सहकार्यवाह राकेश, डॉ प्रीतम सिंह, प्रचार प्रमुख राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत प्राचीन काल में सोने की चिड़िया कहलाता था इसलिए भारत ने विदेशी आक्रांताओं के आक्रमणों को भी झेला है। उन्होंने कहा कि 1600 ई में जब इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापना हुई, उस समय भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार व्यवस्था में 23 प्रतिशत हिस्सा था। इससे यह पता चलता है कि प्राचीन काल में भारत आर्थिक तौर पर कितना समृद्ध था। हमारी ज्ञान परंपरा, संस्कृति विश्व के सभी देशों से अच्छी थी, हम समस्त विश्व को एक कुटुम्ब तथा भारत के सभी धर्मों, परंपराओं, रीति-रिवाजों को अपना मानते हैं। एक चीटी में भी ईश्वर का अंश देखते हैं, लेकिन हम जाति-पाति, भिन्न-भिन्न पंथों में बंट गए और विदेशी आक्रांताओं ने इसका फायदा उठाया और हमें लंबे समय तक गुलामी झेलनी पड़ी। इसका परिणाम यह रहा कि देश की स्वतंत्रता के वर्षों बाद भी हम गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। हम अपना आत्मविश्वास खो बैठे हैं। इस आत्मविश्वास को पुन: प्राप्त करने के लिए समाज की सज्जन शक्ति को आगे आकर प्रयास करने होंगे। होसबाले ने कहा कि आक्रांता बनकर किसी देश को लूटना, उसकी संस्कृति को खत्म करना, राक्षसी आनंद के लिए किसी को दबाना हमारी प्रवृत्ति नहीं है। क्योंकि हम तो पूरे विश्व को एक कुटुम्ब मानते हैं। हम तो अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरों को आगे बढ़ाने, विश्व को मानवता सिखाने वाली संस्कृति के लोग हैं । संघ पिछले 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। ताकि समाज का हित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का काम होता है बाहरी ताकतों से देश की रक्षा करना, देश में संतुलन बनाए रखना, कानून व्यवस्था स्थापित करना लेकिन युवाओं का मार्गदर्शन करना, उनमें संस्कार का निर्माण करना, संस्कृति को बढ़ावा देना, कुरीतियों को खत्म करना, अच्छे नागरिक तैयार करना इन सबकी जिम्मेदारी समाज की होती है। इसके लिए समाज की सज्जन शक्ति को ही प्रयास करने होंगे। हमें विकास के साथ-साथ राष्ट्र धर्म, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए बताया कि 1946 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान बिल्कुल पूरी तरह से धाराशाही हो गया था लेकिन युद्ध के महज 15 वर्षों बाद ही जापान विश्व के सामने फिर से खड़ा हो गया। इसके पीछे का प्रमुख कारण उन लोगों की देशभक्ति, शिक्षा व समाज की शक्ति है।
उन्होंने कहा कि देश पर इतने आक्रमण हुए, आक्रांताओं ने हमारी शिक्षा व्यवस्था, हमारी संस्कृति को खत्म करने के अनेकों प्रयास किए लेकिन इतने आक्रमणों के बाद भी हम खत्म नहीं हुए तो इसके पीछे जो ताकत है वह है हमारी परिवार व्यवस्था। विदेशी यात्रियों ने भी अपने यात्रा के अनुभवों में हमारी परिवार व्यवस्था का वर्णन प्रमुखता से किया है। क्योंकि हमारी परिवार व्यवस्था में बच्चों को स्किल व संस्कार दोनों चीजें एक साथ दी जाती रही है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा बहुत है लेकिन आज हमारा युवा नशे की दलदल में फंसकर पथभ्रष्ट हो रहा है। पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा है। युवाओं को नशे से बचाने व संस्कारित करने के लिए सामाजिक, धामिक संगठनों व समाज की सज्जन शक्ति को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। देश एक बार फिर से विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए समाज की सज्जन शक्ति को देश को अंदर से मजबूत करना होगा, बाहर से ताकतवर बनाना होगा। निजी स्वार्थों को छोड़कर, जात-पात, भाषा, पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण, समाज परिवर्तन के कार्य करने होंगे। संघ इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए संघ ने समाज परिवर्तन के लिए 5 संकल्प लिए हैं। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, कुटुम्ब प्रबोधन तथा नागिरक कर्त्तव्य हैं। यदि हमें देश को स्वाभिमानी व शक्तिशाली बनाना है तो इन पांच संकल्पों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। पूरे हरियाणा से विभिन्न आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा सामाजिक नेतृत्व करने वाले महानुभाव विचार गोष्ठी में उपस्थित रहे।
*सरकार्यवाह ने समाज के लोगों के सवालों के दिए जवाब*
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कार्यक्रम में समाज के लोगों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि समाज में चिंतन-मथन होते रहना चाहिए। इससे ही समाज की उन्नत्ति होती है और संघ इसके लिए ही कार्यरत है। इसके अलावा संघ का कोई विशेष एजेंडा नहीं है। क्योंकि संघ की स्थापना के समय सरसंघचालक डॉ हेडगेवार ने कहा था कि समाज का कार्य पूण होने के बाद संघ को समाज में विलीन हो जाना है। अगर समाज एक बार जागृत हो जाए तो फिर संघ को अलग से काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने नैतिक शिक्षा, गीता व भगवत गीता के एक सवाल के जवाब में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा सके, धार्मिकता समझाई जा सके इसके लिए नई शिक्षानीति में प्रयास किए गए हैं। लेकिन वर्षों से जो पाठयक्रम हम पढ़ते आ रहे हैं उसको दिमाग से निकलने में समय लगेगा तब तक समाज के सभी बुद्धिजीवियों व शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को अपने विद्यालयों में देशभक्ति, संस्कृति, पंच परिर्वतन के बारे में जानकारी देनी होगी। युवाओं को नशे से बचाने के लिए सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे क्योंकि यह एक तरह से अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी भारत के नागिरक के साथ यदि कुछ गलत होता है तो संघ पीड़ित व्यक्ति के समर्थन में आवाज उठाता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार में हमारे विचारधारा वाले लोग जरुर हैं लेकिन संघ सरकार का रिमोट कंट्रोल नहीं है। सरकार संविधान के अनुसार अपना कार्य करती है। छुआछुत के सवाल के जवाब में दत्तात्रेय ने कहा कि 1969 में संघ के सरसंघचालक श्रीगुरुजी ने संत समाज से छुआछुत के विरोध में एक प्रस्ताव पास करवाया था। समाज से छुआछुत खत्म हो इसके लिए संघ एक कुआ-एक श्मशान- सब के लिए मंदिर प्रवेश अभियान चलाए हुए हैं।
*संघ समाज में माला के धागे की तरह करता है काम*
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज में हो रहे अच्छे परिर्वतन के लिए संघ ने कभी श्रेय नहीं लिया। संघ तो समाज में माला के उस धागे की तरह कार्य करता है जैसे एक धागा फूलों को जोड़कर माला बना देता है लेकिन वह किसी को दिखाई नहीं देता। ठीक उसी प्रकार संघ समाज से किसी प्रकार की कोई प्रशंसा नहीं चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!