Monday, January 5, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए के लिए मेजर और कैप्टन के बीच कड़ा मुकाबला /25 जनवरी को होगा चुनाव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए के लिए मेजर और कैप्टन के बीच कड़ा मुकाबला /25 जनवरी को होगा चुनाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ के सबसे बड़े औऱ प्रसिद्ध क्लबों में शामिल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव 25 जनवरी 2026 को होंगे। इस बार प्रधान पद के लिए मेजर आरएस विर्क और कैप्टन मोहनबीर सिंह बन्नी के बीच मुकाबला होगा। मेजर आरएस विर्क इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए, जबकि कैप्टन मोहनबीर सिंह पहली बार प्रधान पद के उम्मीदवार बने हैं। वर्तमान में रविबीर सिंह लगातार दो वर्षों से क्लब के प्रधान हैं। क्लब में करीब 1800 सदस्य हैं, जो चुनाव में मतदान करेंगे। सदस्यों में उच्च पदस्थ अधिकारी, सेना के सेवानिवृत्त मेजर, कर्नल व जनरल, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति और खेल जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इनमें पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, कपिल देव, अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलो, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और रानी परनीत कौर जैसे नाम भी शामिल हैं।
*यह हैं दोनों टीमों के प्रधान और उनकी टीम के सदस्य*
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के जनवरी में होने जा रहे चुनाव के लिए इस बार प्रधान पद के लिए मेजर आरएस विर्क और उनकी टीम मेंबर्स में सैंडी लहल, डाॅ. एसपीएस ग्रेवाल, गैग्स औलाख, आलमगीर ग्रेवाल, डाॅ. अतुल सचदेवा, मुनीश अरोड़ा, सोना सिंह, ब्रिगेडियर टीएस मुड़ी, जस्सी तूर, डाॅ. जीएस कोचर का नाम शामिल है। वहीं प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार कैप्टन मोहनबीर सिंह (बन्नी) और उनकी टीम मेंबर्स में अजय वाधवा, डाॅ. अंगद , एपीएस कहाई, ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह,जसप्रताप सेखों, कैप्टन पीएस चिमी, रमन सिंहगिल, डाॅ. शोभित घई, डाॅ. सतबीर का नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!