Sunday, June 28, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन / 26 पदाधिकारीयों की हुई घोषणा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन / 26 पदाधिकारीयों की हुई घोषणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 26 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी बीसी सेल में डॉ राज कुमार दिनोदिया और अशोक सैनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राधे श्याम सैनी, सुनील दुजाना, अशोक जवाहर और अशोक प्रजापति को नियुक्त किया हैं। डॉ अनंतराम बरवाला बीसी सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव होंगे। जेजेपी द्वारा राकेश वर्मा, राजेंद्र सैनी, मनोज यादव, बलवीर सैनी और मदन जूस वाला को बीसी सेल में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश सचिव के पद पर कृष्ण भाटी, सुभाष धीमान, शहाबुद्दीन, कर्मबीर कंबोज, सुरेंद्र फौजी और नरेश पंचाल को नियुक्त किया गया हैं। इनके अलावा रोहताश रावत, रामभज जांगड़ा, बंटी पंचाल, ओम प्रकाश पंचाल, विजय जांगड़ा और संदीप जांगड़ा को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं जेजेपी बीसी सेल में अजमेर सैनी प्रदेश कार्यालय सचिव और राजेश माधोपुर प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!