Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*दिल्ली CM केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, 2 जून को करना होगा सरेंडर*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*दिल्ली CM केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, 2 जून को करना होगा सरेंडर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नई दिल्ली ;- अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वे 40 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 10 मई को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। उनके चुनाव प्रचार पर कोई रोक नहीं होगी।। लेकिन इस दौरान वे केस के बारे में बात नहीं करेंगे।*
*केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज शाम तक उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है। अदालत ने शुक्रवार को 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। कोर्ट का पूरा ऑर्डर अभी तक नहीं आया है।*

*सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में 3 बातें कहीं*

*केजरीवाल शराब नीति केस पर बात नहीं कर सकेंगे।*
*चुनाव प्रचार कर सकेंगे।*
*दो जून को सरेंडर करना होगा।*

*किस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी?*

*जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, ‘अगस्त 2022 में ED ने केस दर्ज किया। उन्हें मार्च (2024) में गिरफ्तार किया गया। 1.5 साल तक वे कहां थे? गिरफ्तारी बाद में या पहले हो सकती थी। 21 दिन इधर या उधर से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!