शासन में हुआ बड़ा फेरबदल /आरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला/निगम अधिकारी भी बदले*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शासन में हुआ बड़ा फेरबदल /आरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला/निगम अधिकारी भी बदले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सहारनपुर ;- शासन ने कई विभागों में बड़ा बदलाव किया है। संभागीय परिवहन विभाग में आरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि उनकी जगह अन्य जिलों में तैनात अधिकारियों को नियुक्त किया है। वहीं, नगर निगम में चार अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। यह अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।संभागीय परिवहन विभाग में आरटीओ प्रशासन रहे देवमणि भारतीय का तबादला लखनऊ हुआ है। उन्हें डीटीसी न्यायिक के पद पर तैनाती मिली है। उनके स्थान पर बांटा में एआरटीओ प्रशासन रहे शंकर जी सिंह को आरटीओ प्रशासन बनाकर भेजा गया है। एआरटीओ प्रशासन के पद पर तैनात रहे महेंद्र बाबू गुप्ता का स्थानांतरण अमेठी हुआ है।
उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। बरेली से मनीष जायसवाल को जिले में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय की तैनाती मिली है। संभागीय निरीक्षक अमित कुमार सैनी का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर किया गया है। उनकी जगह पर उन्नाव से आरआई कृष्णकांत यादव की तैनाती मिली है। यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय को जिले से हरदोई भेजा गया है। उनकी जगह पर देवरिया से अनिल कुमार तिवारी को भेजा है। वहीं, नगर निगम को नए अधिकारी मिले हैं। कासगंज नगर पालिका परिषद में लेखाकार राजकुमार, मथुरा-वृंदावन में राजस्व निरीक्षक जीशान, प्रयागराज नगर निगम में अधिशासी अभियंता सिविल अनिल कुमार मौर्य और गाजियाबाद नगर निगम में कर अधीक्षक आशुतोष कुमार का सहारनपुर नगर निगम में स्थानांतरण हुआ है।
——————–
*नगर निगम के दो अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण*
नगर निगम में तैनात कर अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा का स्थानांतरण कानपुर नगर निगम में कर दिया है। इसी तरह सहायक नगरायुक्त शिवराज को नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनाती मिली है।