Tuesday, August 25, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*हरियाणा के शिक्षा मंत्री ढांडा ने विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत कहा भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रही हैं केंद्र व प्रदेश सरकारें*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के शिक्षा मंत्री ढांडा ने विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत कहा भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रही हैं केंद्र व प्रदेश सरकारें*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई, सोनीपत स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भारत को विश्व धरोहर, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रही हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस संकल्प में सहभागी बनें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में नवाचार खोजने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र के विकास को गति मिल सके।
मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि विश्व में जहां कई देश अस्थिरता से जूझ रहे हैं, वहीं भारत अपनी कूटनीतिक नीतियों के चलते विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नीतियों में बदलाव कर विदेशी निवेशकों को सुरक्षा प्रदान की, जिससे आज दुनिया की प्रमुख कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया। इसके तहत पाठ्यक्रमों में व्यापक बदलाव कर बच्चों को अपनी पसंद की भाषा में पढ़ाई करने की स्वतंत्रता दी गई है। साथ ही सरकार स्कूली शिक्षा में उद्यमिता विषय को शामिल करने के लिए कार्य कर रही है ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वविद्यालय के छात्रों में राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा और समर्पण दिखता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पंचायती न्याय प्रणाली की निष्पक्षता से सीख लें और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कानूनी जागरूकता अभियान चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!