करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस के पास झूठ के जुमले, सिर्फ भाजपा के पास विकास का रोड मैप*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस के पास झूठ के जुमले, सिर्फ भाजपा के पास विकास का रोड मैप*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल के दशहरा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया और विपक्ष पर बड़े हमले बोले। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के लोग झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास झूठ के सिवाय कुछ नहीं, जबकि हमारे पास विकास का रोड मैप है।
अब ये कांग्रेसी कह रहे हैं कि यदि नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी तो वह संविधान को समाप्त कर देंगे, जबकि अभी तक संविधान को समाप्त करने का काम कांग्रेस ने ही किया है। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि भारत के गृहमंत्री, जिन्होंने लंबे समय से देश की समस्या को एक झटके में समाप्त कर दिया। धारा 370 को हटा दिया। आज करनाल की पवित्र भूमि पर आए हैं। मैं उनका बहुत बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं। श्री सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 25 मई को भाजपा को वोट दें, दिल्ली में मोदी जी मजबूत होंगे। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल का फूल खिलने से विकास की गति तेज होगी और देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। कांग्रेस के नेता आज भी झूठ बोलकर प्रचार कर रहे हैं। इन्होंने संविधान को चोट पहुंचाई है। वहीं भाजपा ने देश और प्रदेश में सभी वर्गों का समान विकास किया है। पीएम मोदी ने देश को जोड़ने का काम किया है।

*भाजपा ने गरीबों के लिए काम किया*
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए काम किया है। सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी गया हूं एक ही आवाज सुन रहा हूं- “तीसरी बार मोदी सरकार, अबकि बार 400 पार।” नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है। महिलाओं के लिए ईमानदारी से काम किया है और युवाओं के लिए उनका विश्वास बढ़ाने का काम किया है। इन 10 वर्षों के अंदर मजबूती के साथ सभी वर्गों के लिए काम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!