करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राहत / कलेक्टर रेट में संशोधन से किया इन्कार / हरियाणा में नहीं बढ़ेंगे जमीनों के कलेक्टर रेट!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राहत / कलेक्टर रेट में संशोधन से किया इन्कार / हरियाणा में नहीं बढ़ेंगे जमीनों के कलेक्टर रेट!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार इस साल रजिस्ट्री के दामों में कोई वृद्धि नहीं करेगी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम नायब सैनी ने राजस्व विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है। इसलिए हरियाणा में पहले वाला कलेक्टर रेट ही लागू रहेगा औऱ रेट नहीं बढ़ेगा। स्मरण रहे सरकार द्वारा दिसंबर 2024 में कलेक्टर दरों में संशोधन किया गया था।आमतौर पर प्रतिवर्ष अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में संशोधन किया जाता है, इसलिए सूत्रों ने बताया कि जिलों ने कलेक्टर दरों में संशोधन के लिए मार्च तक कवायद की थी। कलेक्टर दरों में 2025-26 के लिए संशोधन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थगित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। राज्य में प्रॉपर्टी के लेन-देन और स्टांप शुल्क कलेक्शन को प्रभावित करने वाली मौजूदा दरें अगले आदेश तक यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!