करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में बताया अब की बार / बिहार में भी बनेगी भाजपा सरकार*

*हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में बताया अब की बार / बिहार में भी बनेगी भाजपा सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यमुनानगर/चंडीगड़ ;- रविवार को यमुनानगर में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में बताया भाजपा का विधानसभा चुनावों में विजयी अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा सभी चैनल कहते थे कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया और आज नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में चहुमुखी विकास कर रही है। कंवरपाल ने बड़े गर्व के साथ कहा भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के बाद महाराष्ट्र तथा दिल्ली फतेह की है। कंवरपाल ने दावा किया कि विजयी अभियान को जारी रखते हुए भाजपा बिहार में भी विधानसभा चुनाव जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने यमुनानगर तथा जगाधरी सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस और आप पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!