चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

जींद उप चुनाव जीतकर सीएम मनोहर लाल गैर जाट नेता के रूप में उभरे, विपक्षी नेताओं को किया धराशाही*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद उप चुनाव जीतकर सीएम मनोहर लाल गैर जाट नेता के रूप में उभरे, विपक्षी नेताओं को किया धराशाही*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ : -हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जींद विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद अपनी राजनीति की दूसरी सीडी भी पास कर ली। जींद उपचुनाव विधानसभा के परिणाम आने से पहले राष्ट्रीय खोज के संपादक राणा ओबराय ने लिखा था कि यदि भाजपा जींद उपचुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल बन जाएंगे हीरो और विपक्षी पार्टियों के नेता हो जाएंगे जीरो। यही बात सीएम खट्टर ने साबित कर दी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को नौसिखिया बताने वाले उनके पार्टी में ही कुछ विरोधी नेताओ और विपक्षी दलों के नेताओं को करारा जवाब मिल गया है। और मुख्यमंत्री की कार्य शैली पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगा दी है। 5 शहरों में हुए मेयर चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हौसले बुलंद हो गए थे। उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा था कि हम जींद उपचुनाव भी जीतेंगे।

सीएम मनोहर लाल ने अपने विश्वासपात्र राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री डॉ बनवारी लाल मंत्री मनीष ग्रोवर जैसे मंत्रियों और राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला, मीडिया सलाहकार राजीव जैन तथा अपने सभी विश्वासपात्र संगठन के नेताओं के साथ व्यूह रचना तैयार करके जींद उपचुनाव जीत कर प्रदेश के सभी विरोधी नेताओं को धूल चटा दी और खुद एक हीरो की तरह हरियाणा की राजनीति में उभरे।

आज प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गैर जाट नेता और एक सफल मुख्यमंत्री मानने को तैयार हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बाद मनोहर लाल खट्टर ही गैर जाट मुख्यमंत्री के रूप में सफल साबित हुए हैं।

 उनके मुख्यमंत्री काल में उनकी सबसे ज्यादा और लोकप्रिय नीति मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी देना है।

यदि मुख्यमंत्री इसी तरह की नीति अपनाते रहे तो कोई दो राय नहीं कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा हरियाणा में बाजी मार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!