Wednesday, September 11, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सोनीपत में हरियाणा CM के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से हमला!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत में हरियाणा CM के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से हमला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- बेखौफ बदमाशों ने हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। माना जा रहा है कि बदमाश ने लूट की नीयत से हमला किया था। हमले में जयदेव दहिया घायल हुए हैं। घटना रविवार देर रात की है।
पीड़ित जयदेव दहिया देर रात बहालगढ़ चौक पर स्थित अपने पतंजलि स्टोर बंद करके घर के लिए निकले थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने जयदेव से उनका बैग को छीनने का प्रयास के साथ उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जयदेव को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!