Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, हरियाणा के अभिषेक का प्रदर्शन रहा सराहनीय*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, हरियाणा के अभिषेक का प्रदर्शन रहा सराहनीय*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हॉकी में भारत ने आस्ट्रेलिया पर एतिहासिक जीत हासिल कर ली है। भारत ने तीन-दो से मुकाबला जीता है। 1972 के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया है। एस्ट्रोट्रैप पर भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में हॉकी में जीत हासिल की है। इस जीत में हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक का भी अहम योगदान रहा है। अभिषेक ने भारत की ओर से पहला गोल दागा। जिसके बाद भारत लगातार आस्ट्रेलिया से आगे ही रहा। भारत की ओर से दो गोल कप्तान हरमनप्रित ने किए।
अभिषेक ने दूसरा गोल भी कर दिया था, लेकिन आस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया तो गोल होने से पहले भारत का फाउल हो चुका था, जिस कारण गोल को सही नहीं माना गया। बावजुद इसके भारत ने 52 साल बाद आस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की है। हरियाणा के हिसार के संजय और सुमित भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत ने पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया है। पेरिस ओलंपिक में सोनीपत के हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन ने टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया था। अभिषेक नैन के गोल ने भारतीय टीम को बढ़त तो दिलाई, लेकिन जीत नहीं दिला सके। भारतीय टीम ने बेल्जियम की टीम पर मुकाबले के मध्य तक 1-0 से बढ़त बनाए रखी थी। अभिषेक नैन ने मुकाबले के 18वें मिनट में बेल्जियम के खिलाफ गोल दागा। हार के बाद भी भारतीय टीम ने सात अंकों के साथ पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया था। इस जीत से हमें क्वार्टरफाइनल में और कॉन्फिडेंस मिलेगा। अभिषेक ने कहा कि हमें इसकी जरूरत थी। वहीं कप्तान हरमनप्रित ने भी अभिषेक की तारीफ की और कहा कि ये हमारे यंग टेलेंट है और इससे निश्चित ही कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!