करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में अखिलेश यादव बीजेपी के साथ कर सकते हैं खेला!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में अखिलेश यादव बीजेपी के साथ कर सकते हैं खेला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लखनऊ / चंडीगढ़ ;- उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां 8 पर्चे खरीदे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी ने कुल चार फॉर्म खरीदे हैं। जिसके बाद इन राज्यसभा चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान होने की संभावना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले ही राज्यसभा चुनाव में सरप्राइज के लिए तैयार रहने की बात कह चुके हैं, ऐसे में कई तरह के कयास लगने लगे हैं। जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए प्रस्तावकों के दस्तखत पूरे हो चुके हैं। कल सुबह 11 बजे नामांकन किया जाएगा। सपा सूत्रों के मुताबिक, नामांकन के दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी के पार्टी के पास जो संख्या बल है उसके हिसाब से सपा दो सीटों पर आसानी से अपने प्रत्याशियों को जिता सकती है। लेकिन, सपा ने चार पर्चे खरीदकर इस चुनाव को रोमांचक बना दिया है।
*राज्यसभा चुनाव में खेला करेंगे अखिलेश यादव!*
यहां सबसे दिलचस्प बात ये है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार 28 सितंबर को ही पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया था कि वो इस बार राज्यसभा चुनाव में बड़ा सरप्राइज देंगे। यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं, विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा हो गई है और सपा सरप्राइज करेगी। बीजेपी राज्यसभा के लिए आठ और सपा ने चार पर्चे खरीदे हैं। इस तरह 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों की संभावना है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीसरा उम्मीदवार उतारने का अनुरोध किया है। हम वह सीट भी जीतेंगे क्योंकि BJP के अंदर काफी असंतोष है और कई BJP विधायक BJP सरकार से नाराज हैं। बता दें कि संख्या बल के हिसाब से सपा कांग्रेस गठबंधन के पास 103 विधायक हैं जिनमें 101 सपा और 2 कांग्रेस के विधायक हैं। इनके अलावा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो और तीन निर्दलीय विधायक हैं. सपा अपने दो प्रत्याशियों को आसानी जिता सकती है। इसके बाद भी उसके पास 25-26 अतिरिक्त वोट बच जाएंगे इन्हीं वोटों को लेकर सपा मुखिया बड़ा दांव चल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!