Saturday, July 27, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़हरियाणा

सीएम मनोहर लाल की अच्छी नीतियों के कारण पांचों नगर निगम में मेयर जीते चुनाव :- डॉ पवन सैनी

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम मनोहर लाल की अच्छी नीतियों के कारण पांचों नगर निगम में मेयर जीते चुनाव :- डॉ पवन सैनी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- कुरुक्षेत्र लोकसभा संयोजक डॉ पवन सैनी ने कैथल के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हरियाणा में हाल ही में हुए मेयर के चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत हुई है। पवन सैनी ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरगामी सोच अच्छी नीतियों और अच्छे सुशासन के कारण ही हमारी हरियाणा नगर निगम चुनाव में जीत हुई है। उन्होंने कहा विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है ना कोई दशा है ना कोई दिशा है। उन्होंने कहा विपक्ष की हिम्मत नहीं हुई कि वह अपने चुनाव सिंबल पर चुनाव लड़ सके। सिर्फ यह कार्य मनोहर लाल की अच्छी सोच के नतीजे के कारण ही भाजपा अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ी और भारी मात्रा में जीत हासिल की। पवन सैनी ने कहा आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!