Tuesday, July 2, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

हरियाणा मेयर चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत ने कांग्रेस को दिखाई उसकी औकात*

राणा ओब्राय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मेयर चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत ने कांग्रेस को दिखाई उसकी औकात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- कुछ दिनों पहले तीन प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से हरियाणा कांग्रेस के नेता बड़े बड़े दावे करने लग गए थे कि भाजपा का मेयर और निगम के चुनाव में सूपड़ा साफ कर देंगे। परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृव में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, कर्णदेव कंबोज, और हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री रामविलास शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सँजय भाटिया की टीम वर्क ने कांग्रेस को ओधे मुंह गिरा दिया। पांचो नगर निगम और मेयर की सीट पर हुए चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने विराट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उससे तरह तरह की अफवाह फैला रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मुंह की खानी पड़ी है और भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले और चेहरे पर खुशाहाली साफ दिखाई दे रही है। यदि इसी तरह से भाजपा अपनी रणनीति बनाती रही और एकजुट होकर काम करती रही तो हरियाणा में बिखरी हुई कांग्रेस को झटका देते हुए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत हासिल कर सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है यदि भाजपा के नेता और मंत्री इस मिली जीत मुगालते में रह कर थोड़े नरम पड़ गए तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसका फायदा उठाते हुए भाजपा को झटका दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!