Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

14 जुलाई को अंबाला मे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा घेरेगा परिवहन मंत्री का आवास, हिट एंड रन कानून का किया विरोध*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
14 जुलाई को अंबाला मे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा घेरेगा परिवहन मंत्री का आवास, हिट एंड रन कानून का किया विरोध*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रोहतक डिपो में सभी यूनियन के अध्यक्षों ने प्रर्दशन किया। सभी ने सरकार से चालकों के लिए घातक हिट एंड रन कानून वापस लेने की अपील की। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से डिपो के सभी प्रधानों ने की। संचालन साझा मोर्चा वरिष्ठ सदस्य जयकुंवार दहिया ने किया। साझा मोर्चा ने 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है
कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू किया है। रोडवेज कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध कर इस कानून को वापस लेने की मांग करते हैं। सुमेर सिवाच, जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगें व मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। पिछले 9 वर्ष से कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का नहीं किया जा रहा है। गिरिराज, सुरेश नहरा व राजेश ने कहा कि परिवहन मंत्री से हुई वार्ता में मानी गई मांगों के बारे में प्रदेश सरकार ने अभी तक घोषणा अनुसार कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। कुछ आदेशों को जारी किया तो उनकी पालना विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी डिपो पर दो घंटे प्रर्दशन किया गया है। सरकार अब भी नहीं मानी तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!