Saturday, August 1, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने संसद में उठाया रेलवे में भोजन बर्बादी का मुद्दा / कहा बचे हुए खाने का हो सही उपयोग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने संसद में उठाया रेलवे में भोजन बर्बादी का मुद्दा / कहा बचे हुए खाने का हो सही उपयोग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली/चंडीगढ़ ;- हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान एक अहम मुद्दा उठाया । उन्होंने भारतीय रेल की खानपान व्यवस्था में प्रतिदिन बचने वाले अतिरिक्त एवं उपभोग योग्य भोजन के सुरक्षित उपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल प्रतिदिन लाखों यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराती है। अनुमानित मांग के आधार पर भोजन तैयार होने के कारण कई बार निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने के बावजूद पर्याप्त मात्रा में भोजन बच जाता है, जो अंततः कूड़ेदान में चला जाता है।
रेखा शर्मा ने कहा कि यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तो इस अतिरिक्त भोजन को रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत कुलियों, सफाई कर्मचारियों, दिहाड़ी मजदूरों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों तक एक सुव्यवस्थित व्यवस्था के माध्यम से पहुंचाया जा सकता है। सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि भारतीय रेल में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण के लिए एक प्रभावी तंत्र अथवा पायलट परियोजना प्रारंभ करने की संभावना पर विचार किया जाए।
रेखा शर्मा ने सुझाव दिया कि इस कार्य में मान्यता प्राप्त फूड बैंक, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल खाद्य अपव्यय को कम करेगी, बल्कि संसाधनों के बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों के कल्याण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!