करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी की दो साल पुरानी गलती बनी कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी की दो साल पुरानी गलती बनी कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में दो वर्ष पहले जब राज्यसभा चुनाव हुआ था उसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय की जीत का आधार किरण चौधरी ही थी। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के भारी-भरकम उम्मीदवार अजय माकन को हरा दिया तो सामने आया कि कांग्रेस के एक विधायक ने गलत चिन्ह बना दिया था, जिसके कारण उसका वोट रद हो गया। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल पहले तो इस पर चुप रहे लेकिन बाद में उन्होंने हाईकमान को अपनी रिपोर्ट में यह बता दिया था कि रद वोट किसकी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ से अपनी बेटी श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही किरण चौधरी की भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसी गलती की वजह से एक नहीं सुनी। अजय माकन भी हाईकमान के सामने सक्रिय रहे। टिकट के मामले में किरण की मदद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी नहीं कर पाए। इसलिए किरण चौधरी ने अब भाजपा के साथ अपनी नई पारी खेलने का मन बनाया है। भाजपा में किरण चौधरी व श्रुति चौधरी यानी कि माँ-बेटी का राजनीतिक भविष्य कैसा रहेगा यह तो आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में साबित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!