करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने सीधी बातचीत में सम्पादक राणा ओबराय से बताया महेंद्रगढ़ जिला से भाजपा ने राव दान सिंह को 42 हजार वोटो से हराया*

*हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने सीधी बातचीत में सम्पादक राणा ओबराय से बताया महेंद्रगढ़ जिला से भाजपा ने राव दान सिंह को 42 हजार वोटो से हराया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई सीधी बातचीत में बताया कि आज देश मे खुशी का जबरदस्त माहौल है क्योंकि मोदी भाई ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने बताया महेंद्रगढ़ जिला में भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। क्योंकि हमने कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह को महेंद्रगढ़ जिले से 42 हजार वोटो से हराया जब कि महेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 6300 वोटों से हराया, इतना ही नही कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह को भाजपा ने उनके ही बूथ पर 48 वोटो से हराया। रामबिलास शर्मा ने कहा इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता को जाता है। जिन्होंने दिनरात मेहनत करके भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को जीत दिलाकर मोदी की माला में जीत का एक मोती शामिल किया। शर्मा ने दावा करते हुए कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!