Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री विज का पूर्व CM खट्टर पर बड़ा हमला, कहा हरियाणा 2019 चुनाव में पुर्ण बहुमत न मिलने के जवाबदेही मनोहर लाल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री विज का पूर्व CM खट्टर पर बड़ा हमला, कहा हरियाणा 2019 चुनाव में पुर्ण बहुमत न मिलने के जवाबदेही मनोहर लाल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक विधायक अनिल विज ने कहा भाजपा को मेरे कारण ही 2014 के चुनाव में जीत मिली थी। उन्होंने कहा इसके लिए मैने पांच वर्षों तक कांग्रेस के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया मैंने ही पार्टी पर यह दबाव डाला था कि हमें हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए, जिसको आलाकमान ने स्वीकार किया था, जिसके बाद बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद 2019 में बहुमत नहीं मिलने के सवाल पर विज ने कहा कि इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं। निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में विज ने कहा कि 2024 में अचानक सीएम को बदलने का फैसला मेरे लिए बम शेल गिरने जैसा था। इस बात का मुझे अफसोस है। उन्होंने कहा कि खुद को सीएम बनाने के लिए कभी किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन सीएम काबिल आदमी को ही बनाना चाहिए, जो प्रदेश और आमजन की भलाई के लिए काम कर सके। उन्होंने कहा कि मैं जो लोगों के लिए कर सकता था, वह मैंने करने का प्रयास किया है।
रात्रि दो-दो बजे तक जनता कैंप लगाया है, लोगों की समस्याएं सुनी हैं। राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है। उसके लिए हर आदमी को तैयार रहना चाहिए। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं जाे काम दिया जाता है करता हूं। विज ने कहा कि उन्हाेंने खुद कहा था कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होना चाहते हैं पर पार्टी का प्रचार करेंगे, पहले से भी पार्टी के लिए ज्यादा काम करेंगे चाहें स्थितियां कैसी भी क्यों न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!