Saturday, July 27, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रखेलदेश-विदेशहरियाणा

गीता महोत्सव 2018 में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी :- राज्यमंत्री कृष्ण बेदी

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गीता महोत्सव 2018 में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी :- राज्यमंत्री कृष्ण बेदी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कुरूक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कारण कुरूक्षेत्र की पहचान पूरी दुनिया में बनी है।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आयोजित आईजीएम रन-2018 के शुभांरभ अवसर पर बोल रहे थे। इस संबंध में उन्होंने आज ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को विशेष सुधार करने के निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इस धर्मक्षेत्र को एक नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से गीता जंयती को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का काम किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्वरूप हर साल नया रंग देने का काम राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इस महोत्सव के साथ आम नागरिक खासकर युवा पीढ़ी को जोडऩे के लिए मैराथन जैसी दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि वे इस दौड़ में मुख्यातिथि के रूप में नहीं शहर के एक आम नागरिक की तरह भाग लेने के लिए आए है क्योंकि यह महोत््सव शहर के सभी नागरिकों का अपना महोत्सव है। इस महोत्सव का इंतजार सभी लोग बड़ी बेसब्री के साथ करते है। इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त डा. एस एस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा,एडीसी अनिश यादव. एसडीएम अनिल यादव,केडीबी के सीईओ संयम गर्ग, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने हरी झंडी देकर आईजीएम रन-2018 को रवाना किया। इस आईजीएम रन-2018 में लडक़ों की छह किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले करनाल निवासी अशोक कुमार को 31 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले मेरठ निवासी रिनू कुमार, लखनऊ निवासी रविंद्र तृतीय को 11 हजार तथा अंबाला निवासी सचिन, कैथल निवासी रवि, रोहतक निवासी धर्मेंद्र, पानीपत निवासी बलसिंद्र, अमन, अंकित व यमुनानगर निवासी अमित को 2100-2100 रुपए और महिला वर्ग की चार किलोमीटर दौड़ में कैथल निवासी अनिता को 31 हजार, यमुनानगर निवासी दिव्ंयका चौधरी को 21 हजार, पानीपत निवासी अनू को 11 हजार रुपए तथा कुरूक्षेत्र की अनू, अंजली, अंजली रानी, नेहा, सविता अवलीन कौर, प्रिया को 2100-2100 रुपए के चैक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के महिला वर्ग में जमना धमीजा व पुरूष वर्ग में सरवानंद को भी 2100-2100 रुपए के चैक भेंट किए गए।
राज्यमंत्री ने आईजीएम रन-2018 में पहुंचे सभी लोगों, अधिकारियों, पत्रकारों, शिक्षकों को सकंल्प दिलाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कम से कम 10 लोगों को आमंत्रित करेंगे। इस साल गीता महोत्सव को ओर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव को सभी लोगों को अपने पर्व की तरह मनाना चाहिए और शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा ने आईजीएम रन-2018 में भाग लेने वाले सभी लोगों को शुभकामाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से गीता जंयती को अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा मिला है। इस महोत्सव के प्रत्येक क्षण को यादगार बनाने के प्रयास राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन से पहले हर वर्ष मैराथन का आयोजन किया जा रहा है और सैंकड़ों हजारों लोग शामिल होकर इस महोत्सव का शानदार आगाज कर रहे है।
विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से युवा पीढ़ी में पवित्र ग्रंथ गीता के अलख जगाने का काम किया जा रहा है। जब देश की युवा पीढ़ी सस्ंकारित होगी तो देश व प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। गीता महोत्सव के लिए पुरुषोतम पुरा बाग से लेकर मुख्य गेट तक दौड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!