चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने 2019 के अवकाश दिवस की करी घोषणा*

राणा ओबराय
राष्ट्रिय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने 2019 के अवकाश दिवस की करी घोषणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने वर्ष 2019 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है। सरकार ने लिखत परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोडक़र) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं।  एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व रविवारों को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्यौहारों को सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इनमें 19 फरवरी को गुरू रविदास जयंती, 4 मार्च को महाशिवरात्रि, 21 मार्च को होली, 17  अप्रैल  को महावीर जयंती, 7 मई को परशुराम जयंती, 5 जून को ईद-उल-फितर, 6 जून को महाराणा प्रताप जयंती, 17 जून को संत कबीर जयंती, 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस, 12 अगस्त को ईद-उल-जूहा (बकरीद), 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस/रक्षा बंधन, 23 सितंबर को शहीदी दिवस/हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 8 अक्तूबर को दशहरा, 28 अक्तूबर को विश्वकर्मा दिवस, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस, 12 नवंबर को गुरू नानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस को अवकाश शामिल है।
इसी प्रकार, 13 जनवरी को गुरू गोबिद जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 10 फरवरी बसंत पचंमी / सर छोटूराम जयंती, 23 मार्च को शहीदी दिवस/भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव शहीदी दिवस, 13 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को डा बी आर अम्बेडकर जयंती, 24  अगस्त को जन्माष्टमी, 29 सिंतबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 13 अक्तूबर को महर्षि बाल्मिकी जयंती, 27 अक्तूबर को दिवाली को अवकाश शामिल है।
इसके अतिरिक्त, वैकल्पिक अवकाश जिनमें से कर्मचारियों को कोई तीन अवकाश लेने की अनुमति होगी इनमें 28 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 19 अपै्रल को गुड फ्राईडे, 18 मई को बुध पूर्णिमा, 7 जून गुरू अर्जुन देव शहीदी दिवस/शहीदी दिवस, 3  अगस्त को हरियाली तीज, 1 सितंबर को मुर्हरम, 17 अक्तूबर को करवाचौध, 2 नवंबर को छठ पूजा, 10 नवंबर क मिलाद-उन-नबी या ईद-ई-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद जयंती), 24 नवंबर को गुरू तेगबहादुर शहीदी दिवस/शहीदी दिवस, 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह जयंती शामिल है। सरकार ने लिखत परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोडक़र) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं।  सभी रविवार के साथ 26 जनवरी को गणतँत्र दिवस, 19 फरवरी को गुरू रविदास जयंती, 4 मार्च को महाशिवरात्रि, 21 मार्च को होली, 1 अप्रैल को बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग की छुटी, 14 अप्रैल को डा बी आर अम्बेडकर जयंती, 17 अप्रैल को महावीर जयंती, 18 मई को बुधपूर्णिमा, 5 जून को ईद-उल-फितर, 12 अगस्त को ईद-उल-जूहा (बकरीद), 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 24 अगस्त को जन्माष्टमी, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 8 अक्तूबर को दशहरा, 13 अक्तूबर को महर्षि बाल्मिकी जयंती, 27 अक्तूबर को दिवाली, 12 नवंबर को गुरू नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!