Friday, June 28, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रिय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किये हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा भवन नई दिल्ली के मुख्य आवासीय आयुक्त राजीव अरोड़ा को स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दुषमंता कुमार बेहरा को मौलिक शिक्षा विभाग का निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।
नरवाना के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) डॉ० किरण सिंह को हरियाणा विमुक्त घुमन्तु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!