विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से किया सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान / हरियाणा विधान सभा में विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम संपन्न/ 86 युवाओं ने लिया हिस्सा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से किया सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान / हरियाणा विधान सभा में विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम संपन्न/ 86 युवाओं ने लिया हिस्सा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि युवाओं को विकसित भारत-2047 के लिए अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। इसके लिए कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता से आगे बढ़ने की जरूरत है। कल्याण सोमवार को हरियाणा विधान सभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2025’ को संबोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 86 युवाओं ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से 3 मिनट तक संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। विकसित भारत युवा संसद 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिसार की निमिशा सूर्यवंशी प्रथम, रोहतक की भूमिका द्वितीय तथा झज्जर की दक्षिता गुलिया तृतीय स्थान पर रहीं। विस अध्यक्ष ने इन सभी को सम्मानित कर सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय संविधान की 75 वर्ष की यात्रा के संबंध में आज युवाओं ने तय समय सीमा में अपनी बात रखी है। इससे उनका अध्ययन और विषय की समझ स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है। उन्होंने कहा कि वे इन युवाओं को भविष्य के नेता के तौर पर देख रहे हैं।
विस अध्यक्ष ने संविधान निर्माताओं का संदेश देते हुए कहा कि अब समाज में राजनीति के प्रति अवधारणा बदल रही है। अच्छी और सकारात्मक सोच के साथ युवा जनसेवा की भावना से इस क्षेत्र में आने लगे हैं। वास्तव में आज राजनीति को बेस्ट ब्रेन की जरूरत है, जिसमें मेहनत और दूरदर्शिता के साथ अपने से पहले समाज के हित निहित हो। जनहित, राष्ट्रहित और राष्ट्रसेवा की भावना से काम करने वाले युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्हें पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ते हुए संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।