Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपानीपतहरियाणा

हरियाणा सैनिकों की भूमि, मोदी के राज मे 95% सैनिकों की मांग हुई पूरी ;-जनरल डी पी वत्स

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सैनिकों की भूमि, मोदी के राज मे 95% सैनिकों की मांग हुई पूरी ;-जनरल डी पी वत्स
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ के संपादक राणा ओबराय से विशेष बातचीत मे बताया की केएमपी रोड बनने से देश का प्रगति की तरफ एक अहम कदम है। उन्होंने बताया इस केएमपी बनने से दिल्ली और आसपास में प्रदूषण कम होगा और जाम की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा तथाआने जाने वालों को सुविधा मिलेगी। जनरल वत्स ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहद ईमानदार व्यक्तित्व के धनी है और वह जो कहते हैं करके दिखाते हैं।उन्होंने कहा हरियाणा के अंदर टीचर ट्रांसफर में जो पारदर्शिता आई है यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दूरगामी सोच का ही नतीजा है।वत्स ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन की स्कीम देश में लागू की जिससे देश में 95% सैनिकों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा हरियाणा सैनिकों की भूमि है और यहां का सैनिक पूरी तरह से भाजपा और मोदी के साथ है।हरियाणा मे होने वाले निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर वत्स ने कहा जैसे उत्तरांचल में निगम के चुनाव में भाजपा ने स्वीप किया है इसी तरह हरियाणा के निगम चुनाव में भी स्वीप करेगी। उन्होंने इनेलो में हुई फुट के ऊपर पूछे गए सवाल पर बताया की इसमें कोई संदेह नहीं कि इनेलो की टूट का फायदा सिर्फ भाजपा पार्टी को ही मिलेगा क्योकि भाजपा पर सभी वर्ग के लोग विश्वास करते है।इसलिए भाजपा पार्टी एक बार पुनः मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव जीतकर 5 साल प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा आज भाजपा के राज मे प्रदेश से भ्रष्टाचार का लगभग सफाया होता जा रहा है।क्योकि मुख्यमंत्री मनोहर सख्त आदेश है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नही चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की सोच का ही यह नतीजा है कि प्रदेश के अंदर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण बेटिया तरक्की कर रही है और बेटियों को सम्मान मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!