Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का CM पर कटाक्ष, कहा 9 वर्ष तक जनता की नही ली सुध, अब जन संवाद के नाम पर रचा ढोंग!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का CM पर कटाक्ष, कहा 9 वर्ष तक जनता की नही ली सुध, अब जन संवाद के नाम पर रचा ढोंग!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम टाये टाये फिस होने के साथ आखिरकार जुमला ही निकला। जन संवाद का उद्देश्य लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर दूर करना और मौके पर ही जनता को राहत देना होता है। संवाद में कहने के नाम पर लोगों से उनकी फरियाद कागज पर लिखवा कर ले ली जाती है, लेकिन इसके अमल पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यदि बात शहरी निकाय विभाग की करें तो यहाँ लंबित पड़ी शिकायतों को देखकर तो यही लगता है सरकार सिर्फ ढ़ोंग कर रही है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि अकेले शहरी निकाय विभाग से संबंधित 1694 शिकायत जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मिली। इनमें से अभी तक 1532 शिकायतों का ही निपटारा हो सका है। इससे पता चलता है कि जन संवाद को लेकर प्रदेश सरकार कितनी गंभीर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 9 साल तक जिस मुख्यमंत्री को जनता की याद नहीं आई, वह अब जन संवाद के नाम पर खुद के फील्ड में उतरने का ढोंग कर रहे हैं। अब बात इनके हाथ से निकल चुकी है, जनता सब समझ चुकी है। शैलजा ने कहा मुख्यमंत्री जनता की परेशानी कम करने के लिए जिलों में नहीं पहुंचे, बल्कि उन्हें और अधिक परेशानी देने के लिए आए है। उन्होंने जनता की परेशानी को समझने की बजाए उनका उपहास बनाया। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपना जनाधार खो चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 9 साल के अंदर प्रदेश के लोगों को जिस तरह के घाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिए हैं, उन्हें वे जीवन भर भूल नहीं पाएंगे। वे वोट की चोट से अपने प्रत्येक जख्म का बदला जरूर लेंगे। इसका खामियाजा आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को जरूर भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!