अपराधकरनालगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली पुलिस की धरपकड़ जारी, लाल किले के एक और उपद्रवी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली पुलिस की धरपकड़ जारी, लाल किले के एक और उपद्रवी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर उपद्रव करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया से पकड़ा है। कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों के झुंड ने लाल किले पर उपद्रव किया था। इस उपद्रव के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ लिया है।
आरोपी की पहचान करनाल निवासी 61 वर्षीय सुखदेव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करके अपने साथ दिल्ली रवाना हो गई है।दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कार्रवाई बहुत गोपनीय तरीके से चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर की। दिल्ली पुलिस को लाल किले के उपद्रवी के चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया में छिपे होने की सूचना मिली थी,जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क साधा और उसके बाद आज दोपहर के समय दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची और आरोपी को सेंट्रा माॅल लाइट प्वाइंट के पास से पकड़ा। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इस बारे में बताया गया कि उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, दिल्ली पुलिस ही गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करके जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!