Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

HCS बनने के बाद लड़के पर दहेज में फाॅर्च्यूनर गाड़ी की मांगने का लगा आरोप! केस दर्ज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
HCS बनने के बाद लड़के पर दहेज में फाॅर्च्यूनर गाड़ी की मांगने का लगा आरोप! केस दर्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नारनौल ;- एक महिला ने रिश्ता तय करने के बाद दिए लाखों रुपये वापिस नहीं देने व दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता नवंबर 2022 में ग्रुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति के साथ किया गया था। जिसके बाद दोनों की पढ़ाई के चलते शादी नहीं की गई थी। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एक दिन उसकी लड़की के ससुराल पक्ष की तरफ से फोन आया कि उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो दहेज के रूप में रुपये देने है, वह अभी दे दो जिससे लड़के के काम आ जाएंगे। महिला का कहना है कि उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अब बीते दिनों लड़का का एसडीएम पद पर चयन हो गया है। जिसके बाद उनके घर शादी की बात करने गए तो लड़के ने कहा कि उसे फाॅर्च्यूनर गाड़ी व 50 लाख चाहिए। अब उसका एसडीएम पद के लिए चयन हो गया है, उसका फूफा 80 लाख रुपये दहेज में दिलाने की बात कर रहा है। महिला ने शिकायत में बताया कि एचसीएस की परीक्षा में पास होने के लिए लाखों रुपये दिए है। महिला का कहना है कि जो भी रुपये का लेनदेन किया था, उसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है। महिला ने 6 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी, 25 लाख वापिस दिलाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!