Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश यादव आज अपने समर्थको के साथ थामेंगे कांग्रेस का दामन, भाजपा का सिद्धान्त यूज एन्ड थ्रो*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश यादव आज अपने समर्थको के साथ थामेंगे कांग्रेस का दामन, भाजपा का सिद्धान्त यूज एन्ड थ्रो*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश यादव भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह चुके है। वह आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की कोठी पर अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जगदीश कांग्रेस का दामन थामेंगे। जगदीश यादव ने रेवाड़ी सहित आसपास के इलाकों से अपने समर्थकों को गुरुग्राम में एकत्रित किया है। यहां से वह समर्थकों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंचेगे। भाजपा छोड़ने के बाद जगदीश यादव ने कहा कि वे 4 साल पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इन चारों साल में उन्होंने देखा कि भाजपा का कोई सिद्धांत नहीं है। यह यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है। वे राष्ट्रीय पार्टी की राजनीति करना चाहते है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को चुना है। जगदीश इससे पहले हरियाणा विकास पार्टी के बाद कई सालों तक इंडियन नेशनल लोकदल में भी रहे। इनेलो छोड़कर ही उन्होंने वर्ष 2019 में भाजपा का दामन थामा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!