Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़राज्यरेवाड़ीहरियाणा

दक्षिण हरियाणा की जनता को जननायक चौधरी देवीलाल के तरह दिखते हैं हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, क्योंकि काफी है समानताएं*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दक्षिण हरियाणा की जनता को जननायक चौधरी देवीलाल के तरह दिखते हैं हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, क्योंकि काफी है समानताएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सरकारी सेवा से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीति में आये आज के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव जनता में इतने लोकप्रिय हो गए कि लोग इनको जननायक चौधरी देवीलाल की तरह मानने लगे। ईमानदार शरीफ ओमप्रकाश यादव नारनौल से पहली बार 2014 मे MLA बने फिर 2019 में पहले से ज्यादा वोट की बढ़त लेकर विधायक बने। ओमप्रकाश यादव को 2019 में खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला। मंत्री बनने के बाद यादव की क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ती चली गयी। इसके पीछे कारण यह है कि मंत्री ओपी यादव जननायक चौधरी देवीलाल की तरह ही अपने क्षेत्र के लोगो के सुख दुख में शामिल होते हैं। रास्ते मे जाते आते अपने पुराने साथियों के पास रुककर उनका हालचाल पूछते हैं। गाड़ी रुकवाकर अपने लोगो को नमस्कार राम राम करते हैं। यदि उनके किसी साथी, मित्र या आम व्यक्ति की माली हालत ठीक नही है तो वह आर्थिक मदद भी करते हैं। इन्ही समानताओं के कारण लोग ओमप्रकाश यादव को प्यार करने लग गए हैं। राजनीति में जमीनी पकड़ रखने वाले ओपी यादव आज अहीरवाल क्षेत्र में पहली पंक्ति के नेता माने जाते है। इतना ही नही आज के दौर में प्रदेश की जनता मंत्री ओपी यादव में जननायक चौधरी देवीलाल का प्रतिबिंब देखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!