Sunday, September 22, 2024
Latest:
खेल

मिशन 2024 अभियान में जुटी हरियाणा भाजपा मे सिरसा, रोहतक तथा सोनीपत लोकसभा लिए विशेष मास्टर प्लान किया तैयार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मिशन 2024 अभियान में जुटी हरियाणा भाजपा मे सिरसा, रोहतक तथा सोनीपत लोकसभा लिए विशेष मास्टर प्लान किया तैयार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में मिशन 2024 अभियान में जुटी भाजपा ने हरियाणा में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है। फीडबैक और आंतरिक सर्वे में पार्टी को सोनीपत, रोहतक और सिरसा में आगामी चुनावों में कांटे की टक्कर की संकेत मिले हैं। इन तीनों सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। मगर मौजूदा हालात के बाद पार्टी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती। भाजपा ने इन सीटों के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है।
पार्टी ने तीनों लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रियों के रात्रि प्रवास रखे हैं, जो तीन दिन तक वहीं रुकेंगे। इस दौरान वह स्थानीय सांसदों के साथ मिलकर प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करेंगे और केंद्र की नीतियों से अवगत कराएंगे। हालांकि पार्टी ने इन मंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। तीनों लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 27 विधानसभाओं पर भी पार्टी ने विशेष कार्यक्रम चलाए जाने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!