करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

1984 बेच के आईएएस राजीव कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
1984 बेच के आईएएस राजीव कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- देश में नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हुई है।जारी आदेश के अनुसार राजीव कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चंद्रा 14 मई 2022 को अपना पद छोड़ेंगे और 15 मई 2022 से राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालेंगे। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
बतादें कि, राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह देश के चुनाव आयोग में ही वरिष्ठ चुनाव आयुक्त की भूमिका निभा रहे थे| इससे पहले राजीव कुमार भारत सरकार में वित्त सचिव और पूर्व अध्यक्ष पीईएसबी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!